
बड़ोदा :- को गुरु दरबार में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव साँई कमलेश लाल जी ने दरबार में आए गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ रंगों की होली खेली।
गुरुदेव ने बच्चों को रंग, मुफ्त पिचकारियां और मिष्ठान के साथ स्वादिष्ट घेवर वितरित किए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान दैनिक सत्संग के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके साथ ही आम भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथिगणों ने पूज्य साँई जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और होली के इस पावन अवसर पर आनंद और भक्ति के माहौल में सराबोर हो गए।