
सूरत शहर के रामनगर सिन्धी समाज की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्थाओ, श्री लाल साँई सिन्धु सेवा ट्रस्ट, लोक सेवा मंडल एवं सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस द्वारा साथ मिलकर समस्त सिन्धी समाज हेतु भव्य होली महोत्सव का आयोजन सिन्धी समाज भवन, रामनगर, सूरत में किया गया।
इस होली महोत्सव में हजारों की संख्या में सिन्धी समाज के बच्चें एवं महिलाएं तथा पुरूष सपरिवार शामिल हुए।


सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी के लिए डीजे म्युजिक, रेन-डान्स, नाश्ता, ठंडाई तथा गुलाल की सुंदर व्यवस्था की गई।
समस्त सिन्धी समाज ने बड़ी संख्या में इस होली महोत्सव में शामिल होकर सिन्धी एकता का परिचय दिया एवं भव्यातिभव्य रूप से इस कार्यक्रम का सुंदर आयोजन किया गया।