बिलासपुर :- पूज्य सिंधी पंचायत छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के धनी महेश दरीयानी जी के द्वारा अल्प प्रवास पर रायपुर से बिलासपुर पहुंचे व्यापार विहार स्थित पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी जी के दुकान पर पहुंचे और साथ में ही सिंधी युवक समिति के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख व्यक्तित्व के धनी मिलनसार भाई कैलाश मलघानी जी के दुकान पर भी गए और छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा चेटीचंद्र महोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय 14 और 15 मार्च को सिंधियत जो मेलो का प्यार भरा निमंत्रण दिया और इस अवसर पर विनोद मेघानी जी को कहा कि आपके साथ-साथ समस्त 17 वार्ड पंचायतों को बिलासपुर वासियों को भी यह निमंत्रण है यह कार्यक्रम, सिर्फ रायपुर के लिए नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के लिए आयोजन किया जा रहा है जिसके, एंट्री पास भी उन्होंने अध्यक्ष महोदय को दिए और कैलाश भाई से भी कहा कि सिंधी युवक समिति व आप सह परिवार इस दो दिवसीय , आयोजन में शामिल जरूर होए साथ में जो भी व्यक्ति अगर वहां पर रहना चाहता है दो दिन तो उसके रहने की व्यवस्था खाने-पीने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा की जाएगी उसके लिए आपको पूर्व सूचना देनी होगी इस अवसर पर भाई कैलाश मलघानी ने महेश दरीयानी जी को इस भव्य सुंदर आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दि और कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत आपके नेतृत्व में साहरनीय कार्य कर रही है समाज हित के लिए कार्य कर रही है वह बड़े ही गर्व की बात है

और खुशी की बात है कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत दिन ब दिन आगे बढ़ रही है समाज सेवा के कार्यों में भी और जनहित के कार्यों में भी और जिस तरह अपने एक बड़ा काम हाथ में लिया है समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता का सुंदर मंदिर बनाने का यह भी बड़ा प्रशंसनीय कार्य है और ऐसे ही सामाज हित के कार्य होते रहे यही हमारी आपको शुभकामनाएं है और ईश्वर से प्रार्थना भी है , महेश भाई ने भी कैलाश भाई का आभार व्यक्त किया और कहा आप जैसे बड़े भाइयों का सहयोग मार्गदर्शन व आशीर्वाद के कारण हि हम आगे बढ़ पा रहे हैं और सामाज के कार्य कर पा रहे हैं आगे भी आप सभी का इसी तरह साथ ओर मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा ,ताकि हम समाज हित के लिए और अच्छे से अच्छे कार्य कर सके और ऐसे आयोजन भी कर सके इस अवसर पर पूज्य सिंधी बिरादरी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिदारा, रायपुर से बलराम आहूजा, व छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कई वरिष्ठ सदस्य जन भी उपस्थित थे