झांकियों में उज्जैन, बनारस, दिल्ली, मुंबई महानगरी के कलाकारों द्वारा सजीव प्रस्तुति
*
बिलासपुर! सिंधी युवक समिति द्वारा सिंधी समाज के सहयोग से समाज का नव वर्ष लाल साईं झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा निकालेगी। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज ने बतलाया कि 20 मार्च शुक्रवार को लाल साईं झूलेलाल जी की अखंड ज्योत “बाहाराणा साहब” के साथ सिंधी समाज की डांडियों की मौज मस्ती के साथ सामाजिक, धार्मिक, न्यायिक, ज्ञानवर्धक, सतरंगी झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा की झांकियों में धार्मिक स्थली महाकाल की उज्जैन गंगा नगरी बनारस दिल्ली मुंबई के कलाकारों द्वारा सजीव जातियों की प्रस्तुति की जाएगी। सुबह 11 बजे झूलेलाल साईं की भव्य प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

जिंदपीर झूलेलाल जी की शोभायात्रा बुधवारी बाजार से निकलकर बंधवापारा, धानमंडी रोड, गुरुनानक चौक, तोरवा नाका, जगमल चौक होते हुए दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कंवरराम कपड़ा बाजार के रास्ते गोल बाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक पुराने पुल से सरकंडा होते हुए नए पुल से नेहरू चौक, हेमू कलानी चौक, जरहाभाठा के रास्ते से सिंधी कॉलोनी में विसर्जित होगी जगह जगह जोरदार आतिशबाजी होगी। आयो लाल झूलेलाल का जयकारा गुंजता रहेगा। इस शोभा यात्रा में सिंधी समाज के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ जनों के साथ समस्त सिंधी समाज शामिल होगा और समस्त समाज कान्हा, कुंहर ,सेसा, फल फूट, मिठाई शरबत के साथ भव्य स्वागत करेगा। इस चेट्रीचंड्र की तैयारी में सिंधी युवक समिति के सर्वश्री अशोक बजाज, मनीष लाहोरानी,अमर बजाज, मनोहर खटवानी, कैलाश मलघानी, राजकुमार बजाज, ओमप्रकाश मनचंदा, अमित संतवानी, मुकेश मूलचंदानी, संजय मतलानी, गोविंद बत्रा, जगदीश हरदयानी, हरिकिशन गंगवानी, मोहन मदवानी, हीरानंद छुगानी, राजेश गंगवानी, कैलाश श्यामनानी, जतिन पुरी, भगवानदास भोजवानी, मनोज सरवानी, ज्ञानचंद जैसवानी, राजेश चंदवानी, रमेश भोजवानी, मनोहर मेंहरचंदानी, किशन जेठानी,सहित समिति के नवयुवक शामिल है।