( ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहब जी का 96 वां अवतरण”दिवस भक्तों के द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया)
बिलासपुर :- ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेराराम साहेब जी का 96 वां जन्म उत्सव गोदडी़ वाला धाम जरहाभाटा ,
सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में
स्थित दरबार में बड़े ही हर्षोउल्लास के संग मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 12:00 बजे बाबा जी के स्वरूप पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई इस अवसर पर कुंदन डोडवानी ,यश डोडवानी🎤 म्यूजिकल पार्टी के द्वारा भजन कीर्तन करके साध संगत को निहाल किया चक्करभाटा के मशहूर गायक विनोद चावला के द्वारा भक्ति भरे बाबा जी के कई भजन गाए जिसे सुनकर भक्त जन झूम उठे इस अवसर पर दरबार के सेवादार राजकुमार कलवानी ने बाबा जी के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा गेलाराम साहब जी ईश्वर के स्वरूप थे दया धर्म व ममता उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी सादगी के वह मिसाल थे हर जगह बाबा जी को लोग आज भी याद करते हैं,वे लोगों दिलों में उन्हें समा के रखे हैं, संत वही होते हैं जो लोगों के दिलों में परलोक जाने के बाद भी समाए रहते हैं बाबा गेलाराम साहब जी ने हमेशा दया धर्म के कार्य किए हैं गरीबों के लिए कार्य किया है कोई भी जो उसके दर पर आता था कभी खाली नहीं जाता था अपने गुरु की अटूट भक्ति से जो शक्ति कमाई थी उस शक्ति का सदुपयोग समाज हित के लिए मानव हित के लिए व कल्याण के लिए उन्होंने किया

आज भी देश भर में 70 सो अधिक शहरों में गोदडी़ वाला बाबा धाम , दरबार हैं और बहुत जल्द गोंदिया में भी इसका उद्घाटन होने वाला है और अयोध्या में भूमि पूजन के बाद नव निर्माण चालू होने वाला है
यह सब दरबार भक्तों के लिए हैं साध संगत के लिए हैं उनकी सुविधा के लिए हैं ताकि उन्हें भटकना न पड़े बाबा का घर आप सभी का घर है
इस अवसर पर अखंड पाठ साहब को भोग साहब संपन्न हुआ आरती की गई पल्लव साहब के पश्चात अरदास की गई
आए हुए सभी साध संगत के लिए प्रसाद वितरण किया गया वह आम भंडारा का आयोजन किया गया
बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया व अपने मन व आत्मा को तृप्त किया,
आज के इस पूरे कार्यक्रम को हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा ने विशेष रूप से पहुंचकर कवर किया एवं दरबार साहब के सेवादार के द्वारा आए हुए पत्रकारों का सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख हैं विजय दुसेजा,अनिल शुक्ला ,संतोष साहू,

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा जिनमें प्रमुख रूप से
राजकुमार कलवानी,तोलाराम रेलवानी,अशोक कुमार हिंदुजा,डा.हुंदलदास सोमनानी,राजकुमार लालचंदानी,अशोक डंगवानी,खीयलदास कलवानी,दिलीप कलवानी,प्रकाश केरवानी,भगवानदास सामनानी,महेश दुहलानी,हरीश लालचंदानी,राजा लालचंदानी,राजकुमार संतवानी,अजीत गुरबानी,परमानंद मनचंदा,राजा सोमनानी,खेमचंद संतवानी,रौनक छत्तानी,रुपेश लालचंदानी,नवीन थौरानी,विजय दुसेजा,विनोद चावला
महिला मंडल से सरिता लालचंदानी,रुकमणी लालचंदानी,लक्ष्मी सोमनानी,रेखा लालचंदानी,हीर कलवानी,नीलम हर्जपाल, श्वेता आसनानी,माधुरी डंगवानी,ममता हर्जपाल,ममता माधवानी,सीता गंगवानी,अनिता लालचंदानी,गीता तलरेजा, सिया लालचंदानी,रेखा हिंदुजा,काजल थौरानी सहित सेवामंडल के सभी सेवादारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाकर सेवा की