बिलासपुर :- Gyandaan honorary doctorate Awards foundation की ओर से महिला दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिलासपुर की प्रियंका मोदी को कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए उनकी कड़ी मेहनत प्रतिभा और समर्पण द्वारा विगत 17 वर्षों से किया जा रहे उनके कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से नवाजा गया।
वे विगत कई वर्षों से विद्यानगर स्थित अपने संस्थान कृतित्व इंस्टिट्यूट (प्रियंका’एस स्कूल ऑफ़ आर्ट) में एक बच्चे को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती हैं साथ ही साथ अनेकों बच्चों को निशुल्क मंत्रोच्चार सिखाती हैं।
हर वर्ष 5 से 6 ऐसे सेमिनार और छोटे कैंप लगाए जाते हैं जिसमें बच्चों को निशुल्क कला के क्षेत्र में हुनर सिखाया जाता है।

एजुकेशन
-M.Com, B.Ed., 5 year’s diploma in Fine Art, Vedic math and phonic (certified Trainer).
उपलब्धि-
International icon award 2025, Perfect women (India’s Leading)megazin top 30 में चयनित, handwriting and calligraphy book writer, भगवत गीता के 700 श्लोकों का सस्वर पाठ।
उद्देश्य
ऐसा विद्यालय स्थापित करना जहां शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल, आध्यात्मिक ज्ञान और मूल्यों की भी शिक्षा हो, विशेषकर श्रीमद् भागवत गीता की कक्षाओं की। कला और आध्यात्मिकता मिलकर सशक्त और विचारशील व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं, और यह कार्य बचपन से ही चरित्र निर्माण कार्य में किया जाना चाहिए।
इस उपलब्धि में उनके माता-पिता एवं भाई बहन का विशेष सहयोग रहा,जिनके द्वारा मिली प्रेरणा,सहयोग एवं मार्गदर्शन से मेरा उत्साहवर्धन हुआ और उसके कारण ही मुझे डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया
यह बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है