( संत राजाराम साहब जी का 66 वां वर्षी महोत्सव हुआ संपन्न देशभर से संत महात्मा नेता अभिनेता वह भक्तजन पहुंचे)
रायपुर :- अंतर्राष्ट्रीय मानवता के सेवा केंद्र पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में शिव अवतारी सतगुरु संत राजाराम साहेब जी का 66 वें वर्सी महोत्सव के तृतीय दिवस आशादीवार, आरती, अरदास के साथ संतो महात्माओं के प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ।
संत राजाराम साहब अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संत राजाराम साहब जी के श्री विग्रह का अनावरण नवम् पीठाधीश्वर संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी एवं संतों महात्माओं के शिक्षा के ऊपर सारगर्भित प्रवचन एवं उनके कर कमलों के साथ बड़ी धूमधाम से संपन्न किया गया।

इस वर्ष को सेवा वर्ष के रूप में मनाने के गुरु जी के आह्वान के साथ अखिल भारतीय शदाणी सेवा मंडल की बैठक, अधिक से अधिक सेवा कार्य, क्वांटिटी के साथ-साथ क्वालिटी के साथ संपन्न किया जा सके, और वर्षभर उन्हें कैसे सुचारू रूप से नवीन उत्साह के साथ किया जाए, इस हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पौधारोपण एवं परिचय सम्मेलन को नए आकर्षक रूप में किया जाए, जिससे लोग इस दिशा में प्रेरित हो।
इसके पश्चात् धर्म ग्रंथो के पाठ की पूर्णाहुति बड़ी धूमधाम से संपन्न की गई। महा आरती के पश्चात् वृंदावन से पधारी भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी जी, हरिद्वार से पधारे अभिषेक चैतन्य जी एवं स्वामी मोहन दास जी, काशी के महामंडलेश्वर स्वामी गोविंदानंद जी, लखनऊ से पधारे सांई मोहनलाल जी, सतना से पधारे भाई साजन दास जी, अमरावती से पधारे सांईं राजेश लाल जी जांजगीर से पधारे, स्वामी सनत गुरुजी आदि ने ज्ञान की गंगा से श्रद्धालुओं के मन को पवित्र कर भगवत मार्ग पर लगा दिया।

प्रकांड विद्वान, करुणा के सागर, विनम्रता की मूर्ति परम पूज्य सतगुरु संत राजाराम साहेब जी के जन्म के समय दिव्य घटनाएं घटी, उनकी माताजी को स्वप्न में शिव दर्शन हुए तथा जन्म के पश्चात् ज्योतिषी द्वारा उनके चरणों में पदम् के दर्शन हुए।
संत श्री जी करुणा के सागर थे, तथा किसी का भी दुख देखकर उनके नेत्रों में अश्रु आ जाते थे। ऐसे महान संत जी की वर्सी महोत्सव के तीसरे दिन विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला विद्यमान रही, श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उत्थान व सुख-समृद्धि के लिए। विशाल मेगा मेडिकल कैंप जिसमें डॉक्टर रवि जायसवाल ऑंकोलॉजी डॉक्टर मनोज एवं डॉक्टर राधिका खूबचंदानी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश्वरी साहू न्यूरोसर्जन डॉक्टर निमेष निभाई एवं डॉ श्याम त्रिपाठी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ भीष्म शदाणी, डॉ अजीत शदाणी, डॉक्टर आवत राम बत्रा, डा. तुलसी माखीजा, डॉ अदिति शदाणी, डॉ मानसी शदाणी, डॉक्टर किरण शदाणी आदि ने सभी दिन अपनी सेवाएं प्रदान की । निःशुल्क थैलेसीमिया एवं अनेक प्रकार के टेस्ट का लाभ जन-सामान्य ने लिया।
इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्यादेवी साय जी, विधायक पुरंदर मिश्र जी, विधायक मोतीलाल साहू जी, भाजपा प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी, आदि प्रमुख रहे।

अंतिम दिवस पर पूरे विश्व की शांति एवं सद्भावना के लिए तथा देश व प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए तथा सभी अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं के सुखद मंगलमय, खुशहाल जीवन की कामना (प्रार्थना) पल्लव के रूप में की जाती है।
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा रायपुर पहुंचे वह पूरे आयोजन को कवर किया संत जनों का मिला आशीर्वाद