
सतना, *बजाज की सुर्खियां*। चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के नेतृत्व मे आज चेम्बर प्रतिनिधि मण्डल ने नगर पालिक निगम सतना के आयुक्त श्री नागार्जुन गौड़ा से मुलाकात कर ट्रेड लाइसेंस के स्थाई समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा । वस्तु एवं सेवा कर (जी.एसटी) लागू होने के उपरान्त व्यापारिक गतिविधियों का व्यापक डिजटलीकरण और सत्यापन सुनिश्चित हो चुका है। वर्तमान मे प्रत्येक व्यापारी का आधार, पैन, व्यवसायिक पता एवं कर संबंधित विवरण शासन के पास उपलब्ध रहता है इसके बावजूद व्यापारियों को जी.एस.टी. पंजीकरण के अतिरिक्त पृथक रूप से ट्रेड लाइसेंस लेने एवं उसके नवीनीकरण तथा विभिन्न स्थानीय औपचारिकताओं का पालन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। व्यापारियों के लिए यह व्यवस्था अतिरिक्त अनुपालन बोझ, आर्थिक व्यय एवं प्रशासनिक जटिलताओं का कारण बन रही है। केन्द्र सरकार ने जब जी.एस.टी. लागू करने की बात कही थी तब व्यापारियों को यह भरोसा दिलाया था कि *”वन नेशन-वन टैक्स’’* एवं *”वन नेशन-वन बिजिनेस आइडी’’* के सिद्धांत पर व्यापारिक गतिविधियो का सरलीरण करते हुए करो की दोहरी वसूली बंद की जायेगी। चेम्बर ने शासन से मांग की है कि *”न्यूनतम अनुपालन अधिकतम सुविधा’’* के सिद्धांत को व्यवहार मे लाते हुए जी.एस.टी आधारित स्वचालित स्थाई ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था चालू की जाये एवं व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाये।प्रतिनिधि मण्डल मे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, महामंत्री इंजी मनोज कटारे, मंत्री इंजी मनोज अरोरा, विपिन आर त्रिपाठी, जेठानन्द वाधवानी, शंकर वाधवानी, रवि मीरानी, सचिन जैन, हरिओम गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
