जय झूलेलाल,

सिंधी पंचायत कोरबा के मार्ग दर्शन में 22/11/26 रविवार को समाज की महिलाओं के लिएकड़ी चांवल, नोटों की कंठी सजाओ, घाघर सजाओ एवं बच्चों के लिए श्री गुरु नानक देव की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता एवं श्री गुरु नानक देव जी के चित्र पर रंग भरो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ के पूर्व सिंधु महिला मंडल नेस्वामी भाई बाजाराम दरबार के गादीसर भाई नारायण दासजज्ञासी जी को पखर ( वगा्)पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रीमति सौम्या चंदानी एवं पूर्वी जसरानी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की मनमोहक रंगोली बनाई गई है ,जिसे अवलोकन के लिए सिंधु भवन के प्रथम तल पर रखा गया है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया निर्णायक मंडल में अग्रवाल महिला मंडल की पिंकी सिंघल जी विशेष रूप से शामिल रही। सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सिंधु महिला मंडल कोरबा की समस्त टीम का योगदान रहा इसके लिए महिला मंडल की अध्यक्षाश्रीमति श्वेता वाधवानी एवं सचिव श्रीमति सौम्या चंदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया l महिला मंडल की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमति नीलम रामानी एवं संरक्षक श्रीमति जयश्री जसरानी ने महिला मंडल की सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि 24/11/2026 को गुरु पर्व में आयोजित सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान करे एवं आम भंडारे में अपनी सेवा प्रदान कर कार्य को संपन्न करावे।
