
मां के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन, 9 दिसंबर को रात 8 बजे श्रद्धालु होंगे भक्ति रस में सराबोर
रायपुर / मांढ़र :- मां संतोषी एवं मां वैभव लक्ष्मी धाम में 51 दिवसीय उपवास (व्रत) समापन के पावन अवसर पर भव्य भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में लवी सिंधु जी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।
कार्यक्रम का आयोजन 9 दिसंबर 2026, बुधवार को रात्रि 8 बजे से होगा। श्री गंगा नगर राजस्थान एवं टीम द्वारा आयोजित इस भक्तिमय संगीतमय कार्यक्रम में श्रद्धालु मां के भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण में माता रानी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने समस्त भक्तजनों, माताओं-बहनों, बच्चों एवं इष्टमित्रों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर माता रानी का दर्शन करें, भजन संध्या में सहभागी बनें और इस पावन अवसर को भक्तिमय बनाएं।
धार्मिक आस्था, भक्ति और संगीत से सजी यह संध्या श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद एवं मां के प्रति श्रद्धा समर्पित करने का विशेष अवसर होगी।
कार्यक्रम स्थल: मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम, रेलवे स्टेशन के पास, मांढ़र (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 9 दिसंबर 2026, बुधवार
समय: रात्रि 8 बजे से
संपर्क: 6261618799
यह जानकारी मंदिर के प्रमुख सेवादारी भरतलाल जयसिंध रतन जयसिंध प्रेम बिरनानी मोहन आहुजा अमन तलरेजा राजू बिरनानी रवि आहुजा जीतू बिरनानी अमित आहुजा राजू कालरा सन्तूजी विजय रहेजा गोविंद गजवानी मयंक रामचंदानी के द्वारा दी गई है
