
बिलासपुर :+ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी संस्था प्रनुषा हेल्थ केयर द्वारा वनवासी क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी प्रयास किए जाते रहे हैं इसी तारतम्य में आज बेलगहना आश्रित ग्राम बघेलकापा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 80 से अधिक ग्रामीणों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कर उपयुक्त दवाईयां व परामर्श दिया गया ,,,,, इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रेषित अपने संदेश में डॉ बृजेश पटेल जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और उन्हें जरूरत मंद तक पहुंचाना हमारी संस्था की प्राथमिकता है,,,, शिविर में ग्रामीण महिला व पुरुषों की उत्साह पूर्ण सहभागिता से प्रभावित हो संस्था की सचिव व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ तृप्ति सिंग जी ने ऐसे और आयोजनों के प्रति संकल्पित होते हुए भविष्य में भी अपनी संस्था की ओर से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।प्रेषक डॉ तृप्ति सिंग *सचिव* प्रनुषा हेल्थ केयर।
