✍️ विशेष संवाददाता: हरिकिशन गंगवानी,
बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद के चलते दोस्त ने अपने ही साथी की अपने भाई के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की मुस्तैदी और बीट आरक्षकों की सतर्कता से आरोपियों को फरार होने से पहले ही दबोच लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रकरण अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। 14 मार्च 2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान संदेही राकेश कौशिक उर्फ छोटू (38 वर्ष) एवं गणेश कौशिक (36 वर्ष), दोनों निवासी सम्बलपुर, घटना के बाद से फरार थे। 16 मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्राम पांड में छिपे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम मेण्ड्रा में घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे और मृतक सतीश कौशिक साथ में शराब पीने गए थे। नशे की हालत में सतीश द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मरही माता क्षेत्र भाग गए और बाद में मेण्ड्रा स्थित ससुराल में छिपे थे, जहां से वे बाहर भागने की फिराक में थे।
पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी सहित उप निरीक्षक गणेशराम महिलांगे, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे, चोलाराम पटेल एवं आरक्षक आशीष शर्मा, अफाक खान, अनुप नेताम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका