रिवा :- सिंधू भवन में भारतीय सिंधू सभा रीवा शाखा के तत्वाधान में श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष में सामूहिक जनेऊ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
चकरभाटा बिलासपुर के परम पूज्यनीय संत साईं लाल दास जी उपस्थित थे,

जिसमें सिंधु समाज रीवा के 20 बटुकों का का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ, जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम रीवा सिंधु समाज के ब्राह्मण समाज स्वामी देव दत्त शर्मा धर्मदास शर्मा एवं श्रीमती कोमल शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया इस शुभ अवसर पर श्री साई स्वरूप दास जी द्वारा भजन कीर्तन का मधुर कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया जिसमें रीवा सिंधु समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत रीवा द्वारा सामूहिक जनेऊ संस्कार के बच्चों को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया उक्त शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि रूप से संत साई लाल दास जी जनेऊ संस्कार में बटुकों को आशीर्वाद देके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
अन्य उपस्थित समाज जनों में


पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह,संतूलाल आहूजा घनश्याम काकवानी,कमलेश सचदेव नरेश काली, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री महेश ठारवानी, लक्ष्मण शिवनी शंकरसाहनी, राजकुमार टिलवानी, खेमचंद लालवानी विनोद पुरुषवाणी , मदन चुंगवानी, पप्पू मंजानी, भारतीय सिंधु सभा रीवा के अध्यक्ष शेखर सचदेव युवा शाखा अध्यक्ष मनोहर कटारिया मदन चुंगवानी, हेमंत डाबरिया मुकेश वाधवानी लक्ष्मण शिवनानी, सतीश सुंदरानी, पप्पन पंजवानी, अजय माधवानी, कन्हैया मंगलानी, दिलीप आसनानी,महेश आसनानी, किशोर ठारवानी, राम नारवानी, गुलाब नागपाल,बंटू रामचंदानी, प्रकाश डुडानी आदि नागरिक उपस्थित थे