बिलासपुर/ चक्करभाटा :-
श्री झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा में चेटीचंद्र महोत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे भगवान झूलेलाल जी का अभिषेक किया गया नय वस्त्र धारण कराए गए पूजा अर्चना की गई 12:00 बजे से 2:00 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया अनिल पंजवानी, रवि रुपवानी के द्वारा कई भक्ति भरे भजन गाए गए जिसे सुनकर कई भक्तजन झूम उठे वह भाव विभोर हो गए इस अवसर पर संत श्री लाल दास जी ने आशीष वचन में आए हुए सभी भक्तजनों को चेटीचंद्र महोत्सव भगवान झूलेलाल जी के 1076 वें जन्म उत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं दी

कहा कि मुझ जैसे अवगुणी व्यक्ति को आप लोग इतना प्रेम करते हैं सम्मान देते हैं उसके लिए आप सभी का धन्यवाद हम कितने अच्छे हैं बुरे हैं यह कितने सही हैं या गलत हैं यह तीन लोग जानते हैं पहला ऊपर बैठा भगवान दूसरा नीचे हम खुद हमारा मन हमारी अंतरात्मा तीसरा जो आपके हाथ में मोबाइल है यह तीन ही लोग जानते हैं कि हम क्या हैं इसलिए अपना मूल्यांकन खुद करें लोगों का काम है कहना वह कहते रहेंगे और कुछ समय बाद भूल जाएंगे लेकिन जब हम खुद अपना मूल्यांकन करेंगे और अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए उसे दूर करेंगे तभी सही मायनों में आप एक अच्छे इंसान कहलाएंगे कुछ लोग चापलूसी करते हैं गलत को भी अच्छा कहते हैं बुरे को भी अनदेखा करते हैं

यह हमारे सगे संबंधित या शुभचिंतक नहीं है अगर एक दुश्मन भी अगर निंदा करता है और अगर उसकी निंदा में सच है तो वह आपका हितैषी होगा इसलिए कोई भी अगर निंदा करें कहे तो उसका तनिक जवाब मत दीजिए पहले मूल्यांकन कीजिए कि वह सत्य है या असत्य है अगर वह सत्य बोल रहा है तो आप उन बातों को समझते हुए सुधार कीजिए और अगर वह गलत बोल रहा है झूठा आरोप लगा रहा है तो उसका आप तिरस्कार कीजिए भगवान झूलेलाल जी ने भी जन्म लिया था संनातन धर्म की रक्षा के लिए अगर वह चाहते तो मिलकर शाह बादशाह को पल भर में खत्म कर सकते थे पर उसने ऐसा नहीं किया उसको सुधार करके उसकी अंतरात्मा को जागृत करके उसकी आंखों को खोल के उसे सद मार्ग पर लाया इसीलिए सिंध में आज भी भगवान झूलेलाल जी को हिंदू लोग तो मानते हैं साथ में मुस्लिम लोग जो वहां रहते हैं उन्हें जिंद पीर कहते हैं आज भी भगवान झूलेलाल जी का मंदिर है वहां पर एक झूला है जो चंद्र के दिन अपने आप ही झूलने लगता है भगवान झूलेलाल की कृपा आप सभी पर बनी रहे

सबके घर में सुख शांति स्मृद्वि व लक्ष्मी का वास हो सभी के दुख दर्द दूर हो यही हम भगवान से प्रार्थना करते हैं समाज में एकता भाईचारा प्रेम बना रहे विश्व का कल्याण हो आज के इस शुभ मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा के अध्यक्ष सुरेश फोटानी, पूज्य सिंधी रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जेसवानी ने भगवान झूलेलाल जी के जन्म के बारे में प्रकाश डाला वह सभी लोगों को चेटीचंद्र महोत्सव कि बधाइयां दि आखिर में आरती की गई पल्लो पाया गया विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई वह प्रसाद वितरण किया गया , सभी लोगों के लिए आम भंडारे का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे वह कार्यक्रम को कवर किया