

बिलासपुर- हिंदू नव वर्ष के आगमन के साथ ही शहर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुरुआत बड़े ही धूमधाम और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष की शुरुआत होती है, जिसे विक्रम संवत का आरंभ माना जाता है। यह दिन सृष्टि की रचना का भी प्रतीक माना जाता है।

इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।नवरात्रि के दौरान भक्त उपवास रखकर, पूजा-पाठ कर और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मां शक्ति की आराधना करते हैं। पुलिस ग्राउंड से निकली भव्य शोभायात्रा मे बिलासपुर में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा की शुरुआत पुलिस ग्राउंड परेड मैदान से की गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यह शोभायात्रा पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर

अग्रेशन चौक → तारणहार → शिव टॉकीज चौक → गांधी चौक → सिटी कोतवाली चौक → गोल बाजार चौक → देवकीनंदन चौक होते हुए,अंत में हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।शहर के विभिन्न स्थानों पर समाज और समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए, जलपान की व्यवस्था की गई और धार्मिक गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाया गया।शोभायात्रा में विशेष आकर्षण

विभिन्न धार्मिक झांकियां रहीं।भगवान राम की भव्य झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही अन्य झांकियों के माध्यम से धर्म, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक संदेश भी दिए गए,भक्तों ने जय श्रीराम और जय माता दी के जयघोष से पूरे शहर को गुंजायम कर दिया,,शोभायात्रा का समापन देवकीनंदन चौक स्थित भगवान हनुमान मंदिर में विधि-विधान, पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर

बिलासपुर में निकली यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और भाईचारे का भी संदेश दे गई।