डॉ साक्षी, जो कि रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च की द्वितीय वर्ष की एमडीएस (शिशु एवं निवारक दंत चिकित्सा) की छात्रा हैं, का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “मॉक पार्लियामेंट – महिला आरक्षण विधेयक 2026” हेतु राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।
इस प्रतिष्ठित मंच पर देशभर से चयनित प्रतिभागियों के बीच साक्षी महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं नीतिगत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। यह उपलब्धि उनकी विषय पर गहरी समझ, तार्किक दृष्टिकोण एवं समकालीन मुद्दों पर पकड़ को दर्शाती है।
विशेष रूप से, साक्षी को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ देश के माननीय प्रधानमंत्री के साथ “भारत बजट” पर प्रत्यक्ष संवाद हेतु भी आमंत्रित किया गया है। इस उच्चस्तरीय संवाद में वे बजट के सामाजिक, आर्थिक एवं समावेशी विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा करेंगी।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं शहरवासियों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
