बिलासपुर / चक्करभाटा :- पूज्य संत श्री साईं लालदास जी के निमंत्रण में श्री सिंधु अमरधाम आश्रम तीर्थ चक्करभाटा में आज पूज्य जगतगुरू रामभद्राचार्य जी का आगमन हुआ। उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ,जिसमे रायपुर से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी के साथ श्री मोहन होतवानी जी,श्री विजय लहरवानी जी शामिल हुए,जगत गुरु रामभद्राचार्य जी ने अपने अशीर्वादक उदबोदन में कहा कि इस पावन भूमि से हम ईश्वर से प्रार्थना करते है,की कोई ऐसा चमत्कार हो कि सिंध प्रदेश पुनः भारत का हिस्सा हो,उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का नाम विश्व के नक़्शे से विलुप्त हो,उन्होंने अपने उदबोदन मे वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी के जीवन का चित्र भी भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किया,साथ ही उन्होंने

श्री वरुण अवतार को प्रभु श्रीराम जी का अतिप्रिय भी बताया,कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी ने किया,कार्यक्रम में श्री वरुण साईं जी,श्री ओम साईं जी, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी,बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी,श्रीमति विनीता भवनानी जी,नगर पालिक बोदरी अध्यक्ष नीलम-विजय वर्मा जी,श्री अशोक चतुर्वेदी जी,मुखी साहब श्री सुरेश पोटानी जी,मुखी साहब श्री मन्नुमल मलघानी जी,श्री देव मलघानी जी,श्री सुनील सिरवानी जी,श्री रवि रूपवानी जी,श्री अनिल पंजवानी जी,शामिल हुए..
