बिलासपुर :- स्वामी आत्मानंद डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल में कक्षा 11वीं अंग्रेजी माध्यम विज्ञानं की छात्रा चाँद चेलक ने वीमेन्स अंडर 23 वन डे क्रिकेट ट्रॉफी में इलाइट टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़,की तरफ से जम्मू कश्मीर की टीम के विरुद्ध खेलते हुए जयपुर में 104 गेंद पर 105 रन बनाए,/ चांद चेलक शानदार बल्लेबाज है, उनकी प्रतिभा दिनों दिन निखरते जा रही है l चांद ने कक्षा दसवीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया हैl वह क्रिकेट के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत होशियार है lवह क्रिकेट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत और नेट प्रैक्टिस कर रही हैं
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वह अब पूरे भारत में छठवीं रैंकिंग पर आ गई हैl उन्होंने अपनी इस उपरोधी का श्रेय अपने परिवार और शाला परिवार को दिया हैl शाला परिवार उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है l शाला के प्राचार्य श्री गोपाल मिश्रा ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है l
