* बिलासपुर ,,,,,,,,,,* सतराम जेठमलानी सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा धर्म परायण समाज सेविका इंजिना देवी हरियानी की पुण्य स्मृति में आज स्थानीय हाई टेक बस स्टैंड पर भोजन प्रसाद , शीतल जल व मिष्ठान का वितरण किया गया कार्यक्रम संयोजक चंदर मंगतानी , सहयोगी विकास घई , मनोज सरवानी , महेंद्र माखीजा , नवीन पंजवानी माधव मुजुमदार रेखा आहुजा व ऑक्सिजन मेन राजेश खरे तथा तीर्थ नगरी चकर भाटा के यशस्वी हरियाणी परिवार के चिरंजीव अमित , सुमित , मंगत राम , अर्जुन दास व नन्ही गुड़िया वान्या हरियाणी के मुक्त हस्त सहयोग की सराहना करते हुए संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने कहा कि चाहे लॉक डाउन की विपदा हो या अन्य कोई विभीषिका , टिप टिप बरसता सावन हो अथवा पसीने से तर बतर करता ज्येष्ठ मास, हमारी संस्था हंगर फ्री बिलासपुर कोई भी न सोए भूखा का ध्येय लिए सदा अपने कर्तव्य पथ पर डटी रहती है जिसका साक्षी शहर का सर्व समाज है।
