‘उड़ान’ शिविर में बच्चों ने ध्रुव से सीखे जीवन सूत्र
बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा में चल रहे ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर में बच्चों को आध्यात्मिकता, देशभक्ति और जीवन मूल्यों का प्रेरक संदेश दिया गया।
बी के गायत्री बहन ने बच्चों को ‘शक्तिशाली आत्मा’ के रूप में स्वयं की पहचान कर परमात्मा को सच्चा मित्र बनाने की प्रेरणा दी गई।
बहन ममता सगदेव ने ध्रुव की कथा के माध्यम से साहस, संस्कार और दृढ़ संकल्प की सीख दी। भजनों व देशभक्ति गीतों ने बच्चों में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ किया।
बीके राकेश भाई ने योग सत्र में विभिन्न आसनों के साथ आज वृक्षासन और ध्रुवासन का अभ्यास कराया । उन्होंने बताया कि यह आसन बच्चों में नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है, मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ाता है और शरीर के संतुलन व पोश्चर को सुधारता है। नियमित अभ्यास से बच्चों में धैर्य, स्थिरता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

साथ ही गुस्सा, आलस्य व ईर्ष्या पर नियंत्रण के सरल उपाय भी बताए गए। शिविर के अंत में बच्चों ने सत्य, सम्मान और सकारात्मकता का संकल्प लिया।
मीडिया प्रभाग
ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा
