बिलासपुर :- साधु वासवानी सेंटर, बिलासपुर के द्वारा साधु वासवानी सेंटर पुणे की प्रमुख
आदरणीय कृष्णा दीदी के 65वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर
संस्था के द्वारा बिलासपुर में अलग-अलग जगह में वृद्ध आश्रमों में सेवा के कार्य किए गए संस्था की प्रमुख बिलासपुर की सपना कलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि
हमें प्रेम, करुणा एवं कृतज्ञता से भरी चार सुंदर सेवाएं करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
1️⃣ जरूरतमंद परिवारों को 35 सुखा राशन किट वितरित किए गए, जिससे अनेक घरों में सहयोग और मुस्कान पहुँची।
2️⃣ मातृछाया अनाथ आश्रम में बच्चों को प्रेमपूर्वक 13 ड्रेस, सलोनी पैकेट, पौष्टिक लड्डू, नमकीन एवं बिस्किट प्रदान किए गए।
3️⃣ कल्याणकुंज वृद्धाश्रम में लगभग 60 बुजुर्ग सदस्यों को प्रेमपूर्वक भोजन सेवा दी गई। भोजन में दाल, चावल, बरबटी की सब्जी, दही वड़ा, मैंगो फ्रायम्स एवं गुलाब जामुन शामिल थे। साथ ही सलोनी पैकेट एवं चिवड़ा पैकेट भी वितरित किए गए। दीदी के नाम से विशेष केक भी प्रेमपूर्वक काटा गया तथा सभी बुजुर्गों ने दीदी के लिए अपने हृदय से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

4️⃣ एक अन्य वृद्धाश्रम जोरा तलाब संरखडा, में भी यही भोजन सेवा प्रदान की गई तथा आवश्यक सामग्री के रूप में 10 लीटर तेल, 10 किलो घड़ी डिटर्जेंट पाउडर, 2 किलो धनिया पाउडर, 1 किलो हल्दी एवं 1 किलो मिर्च पाउडर भेंट किए गए।
सभी के चेहरों पर खुशी और संतोष देखकर हमारा हृदय कृतज्ञता और आनंद से भर गया।
हाथ जोड़कर हम पूज्य दादा एवं दीदी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
वैसे तो संस्था के द्वारा प्रत्येक महा सेवा के कार्य किए जाते हैं प्रत्येक सप्ताह धर्म कर्म भजन कीर्तन सत्संग भी चलता रहता है और विशेष अवसरों पर सेवा के कार्य भी और बढ़ जाते हैं खासकर जन्म उत्सव चाहे वह संस्था के प्रमुख का हो दादा का हो या परिवार के किसी सदस्य का हो उस अवसर पर भी सेवा के कार्य करते हैं अपनी खुशियां जरूरतमंद एवं विद्या आश्रम में अनाथ आश्रम में और निर्म वर्ग के लोगों के संग सेवा के कार्य करके मानते हैं आज के इन सेवा कार्यों में संस्था के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
