रायपुर ।राजधानी रायपुर में मेडिकल फ्राड का एक नया मामला सामने आया है जिसमें मेटल पार्क बिरगांव निवासी एक राष्ट्रीय पार्टी की कार्यकर्ता कविता वर्मा एवं सुनील वर्मा द्वारा साई केयर अस्पताल में विधायक का पत्र दिखाकर हर्निया का आपरेशन यह कहकर करवा लिया कि भुक्ततान मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा ,डाक्टर पटेल ने बताया कि उक्त महिला द्वारा मुख्यमंत्री कार्यलय से राशि स्वीकृत होने की बात कहकर हर्निया का आपरेशन करवा लिया गया



परंतु आपरेशन के 15 महीने बाद भी अस्पताल को राशि का भुक्ततान नहीं हुआ है डाक्टर पटेल ने बताया कि उनके द्वारा इस संदर्भ में कानूनी विशेषज्ञ से सलाह कर थाने में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करवाया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि इसके पहले भी महिला द्वारा कई व्यक्तियों के साथ फ्रॉड किया गया है जिसकी भी शिकायत अलग-अलग थाने में की गई है।
