
( आज मेरे श्याम की शादी है,
खूब जोड़ी बनी है रुक्मणी ओर मेरे कृष्ण की जोड़ी)
बिलासपुर :- श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन श्री झूलेलाल मंगलम तिफरा
बिलासपुर में रेलवानी फैमिली के द्वारा कराया जा रहा है 17 मई से 23 मई तक भागवत कथा के छठवां दिन रास पंचाध्यायी और गोपी उद्वव संवाद एवं रुक्मणी विवाह का वर्णन किया गया भगवान श्री कृष्ण की रासलीला वृंदावन में शरद पूर्णिमा की रात को यमुना के तट पर रचाया गया एक देव और आध्यात्मिक नित्य है यह भौतिक प्रेम नहीं बल्कि परमात्मा श्री कृष्णा और आत्मा गोपियों के बीच का सर्वोच्च मिलन है यहां सभी गोपियों को यह अभास हुआ कि कान्हा सिर्फ उन्हीं के साथ नित्य कर रहे हैं ऐसे ना जाने कितनी लीलाएं भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से लेकर अंत तक दिखाई हैं उनमें से एक लीला यह भी थी अब वह घड़ी आ गई जब सबको इंतजार था भगवान श्री कृष्ण का रुक्मणी के साथ शुभ विवाह का भगवान श्री कृष्ण का रुक्मणी के साथ एक हरण के माध्यम से विवाह हुआ था भगवान श्री कृष्ण ने मंदिर में पहुंचकर रुक्मणी को अपने रथ में बैठाकर हरण करके विवाह किया था क्योंकि रुक्मणी का भाई उसका विवाह कृष्ण से न कराते हुए, शिशुपाल से कराना चाहता था यह प्रसंग सुनने के बाद भक्तजन भक्ति के रंग में डूब गए जैसे ही सामने भगवान श्री कृष्ण का दीदार हुआ रुक्मणी आई तो भजन व गीत गाने लगे भक्ति में सब झुमने लगे भक्तजन एक से बढ़कर एक उपहार व सामान लेकर आए थे,

ऐसा मंडप सजाया गया था मानो सचमुच में भगवान श्री कृष्णा और रुक्मणी का विवाह हो रहा है और हम साथ-साथ उसमें बाराती बनकर आए हैं ऐसा सुंदर दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो गया भगवान कृष्ण और रुक्मणी का विवाह संपन्न हुआ सभी भक्तों ने एक दूसरे को बधाइयां दी उपहार भेंट किये श्री कृष्णा और रुक्मणी जी को आज के कथा का समापन यही हुआ आखिर में आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया वह आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भंडारा ग्रहण किय
बड़ी संख्या में भक्तजन प्रतिदिन पहुंच रहे हैं श्रीमद् भागवत कथा का लाभ लेने के लिए आनंद लेने के लिए बिल्हा नगर के लोकप्रिय विधायक धर्म लाल कोशिक एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक भी पहुंचे और कथा का रसपान किया व्यास पिठ मे बैठे आचार्य जी का स्वागत किया ,
इस अवसर पर समाज के भी बड़ी संख्या में लोग 👫👬👭भी उपस्थित थे
आयोजन करता तोलाराम रेलवानी नानक रेलवानी, रेवा चंद ,प्रताप राय ,घनश्याम कन्हैया ,खियल दास दिलीप राजा दीपक सुरेश सनी , शंकर महेश बिट्टू नरेश करन हनी रवि पंकज विक्की गोलू मोनू नीरज कपिल सूरज दिलीप नीतीश समस्त बिल्हा एवं बिलासपुर कि रेलवानी फैमिली,
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे और पूरे कार्यक्रम को कवर किया
