इसके पूर्व भी दिनांक 30/10/2025 एवं 04/11/2025 को सारे दस्तावेज तथ्यों के साथ एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया गया लेकिन आज दिनांक तक कोई कारवाई नहीं हुई है।
यहां यह बताना आवश्यक है कि उज्जवल दता भिलाई क्षेत्र में जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर यूनियन चला रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के मजदूर संगठन इंटक के नाम पर फर्जी तरीके से बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में यूनियन चला रहा है।
इसके साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर को भी पत्र एवं सारे दस्तावेज दिया गया है जिसमें फर्जी यूनियन चलाने की जानकारी है।
बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में तो पूरी तरह से इंटक यूनियन पंजीयन क्रमांक 49 फर्जी तरीके से चल रहा है अध्यक्ष पद पर पहले रोबिन दत्ता वर्षों तक जमें रहे उनकी मृत्यु उपरांत बिना किसी चुनाव कराए उनके पुत्र उज्जवल दत्ता अध्यक्ष बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर एक मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर पंजीयक व्यवसायिक संघ छत्तीसगढ़ को गलत फर्जी दस्तावेज जमा कर यूनियन का संचालन कर रहा था जिसकी शिकायत पंजीयक कार्यालय अनेकों बार करने के बाद भी पंजीयक व्यवसायिक छत्तीसगढ़ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना मजदूरों के शोषण में मिलीभगत को शाबित करता है इस विषय पर पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण को पत्र एवं सारे दस्तावेज तथ्यों के साथ दिया गया है।
सादर
शंकर सिंह निर्मलकर
संरक्षक
छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ
मोबाइल नंबर 7000702788
