बिलासपुर :- दूषित पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “मटका फोड़” कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर साफ पानी की मांग की। तख्तियों पर “स्वच्छ जल हमारा अधिकार है” और “जनता प्यास है, जिम्मेदार कौन?” जैसे नारे लिखे थे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से दूषित पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।
