बिलासपुर :- बाबा आनंद राम दरबार चक्करभाटा / बिलासपुर सेवा समिति के द्वारा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी भक्तमाल कथा का आयोजन सिंधु भवन तोरवा में तीन दिवसीय का आयोजन किया गया है 12 से 14 जून तक कथा का समय है रात्रि 9:00 बजे से 11:00 तक कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ पर बैठे बाबा आनंद राम दरबार चक्करभाटा के सांई कृष्ण दास जी के द्वारा आए हुए सभी साध संगत को अपनी मधुर आवाज में कई भक्ति भरे भजन गाए और भक्तमाल कथा का रसपान कराया भक्तमाल कथा में लगभग 200 भक्तों का संक्षिप्त जीवन चरित्र का वर्णन है इसमें भगवान के प्रति भक्तों का संपूर्ण और उनकी दिव्य भक्ति का दर्शन है इसमें चार युगों के 200 से अधिक भक्तों के जीवन का वर्णन है जैसे भक्त धुरू व प्रहलाद, मीरा देवी, कबीर दास, सूरदास ,आदि के
चरित्र और उनकी भक्ति का वर्णन किया गया है भक्तमाल कथा सिर्फ एक कथा नहीं है बल्कि साक्षात साक्षत प्रभु को पाने का एक मार्ग है, जिसने इसे समझ लिया जिसने इसे जान लिया जिसने इसे अपने जीवन में उतार लिया वही व्यक्ति प्रभु को पा सकता है भगवान को पा सकता है ऐसे ही भगवान श्री कृष्ण के एक भक्त की कथा का सुंदर तरीके से वर्णन किया किस तरह दो भाई जो एक पूर्व जन्म में भगवान का परम भक्त था जिसने राजपाट छोड़कर अपने बाल व्यवस्था में ही प्रभु के भक्ति में लीन हो गया था और इस जन्म में वापस उसे प्रभु की कृपा से राजपाथ का सुख भोगने का समय मिला जिस व्यक्ति पर प्रभु की कृपा हो जाए उसके सात जन्म संवर जाते हैं भगवान से बड़ा भगवान का नाम है जैसे रामायण में कहा भी गया है कि राम से बड़ा राम का नाम और इस बात को हनुमान जी ने साक्षात साक्षात बता भी दिया और दिखा भी दिया,
की राम के नाम में कितनी शक्ति है अपना सीना फाड़ के भी दिखा दिया सात समुंदर पार करके भी दिखा दिया जड़ी बूटी का पहाड़ उठाकर भी दिखा दिया जो कार्य बड़े से बड़े राजा महाराजा तपस्वी और देवी देवता भी नहीं कर पाए वह कार्य हनुमान जी ने चुटकी बजाकर कर दिया सिर्फ राम के नाम के कारण राम के भक्ति के कारण नाम में बहुत शक्ति है बहुत ताकत है एक बार राम का नाम लो एक बार कृष्ण का नाम लो एक बार हरि का नाम लो जीस भगवान को आप मानते हो उसका नाम लो आपके सारे पाप धुल जाएंगे समाप्त हो जाएंगे पर उस नाम में भक्ति होनी चाहिए उस नाम में तपस्या होनी चाहिए और उस नाम में अपने किए गए पापों को खत्म करने का प्रायचित होना चाहिए तभी भगवान का नाम लेना सार्थक होगा दिखावे के लिए नहीं बल्कि अंतर आत्मा से सच्चे मन से भगवान का नाम का जाप करें इस कलयुग में अगर कोई आपको बचा सकता है तो वह सिर्फ भगवान का नाम है कार्यक्रम के आखिर में भाई गोविंद के द्वारा भी कई भक्ति भरे भजन गाए जिसे सुनकर भक्त जन झूम उठे , आखिर में
आरती की गई विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया आज के इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज की कथा का आनंद लिया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जन बिलासपुर व आसपास के कई जगह से पहुंचे थे आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा आनंद राम सेवा समिति चकरभाठा एवं बिलासपुर के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा एवं गोविंद दुसेजा विशेष रूप से पहुचे व कवर किया ,
