बिलासपुर। शहर के ह्रदय स्थल तेलीपारा मेन रोड स्थित ‘भारत बैग हाउस’ के संचालकों के साथ हुई अवैध चंदा वसूली, गाली-गलौज और मारपीट की घटना के विरोध में कल एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अजमानी , बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा युवा कैट अध्यक्ष भारत ऋषि , सचिव भरत केरवानी, तेलीपारा से प्रवीण सोनी, सुनील चिमनानी , दवा संघ से सच्चानंद तीर्थानी और स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित व्यवसायियों से मुलाकात कर अपनी एकजुटता व्यक्त की और दोषियों के ऊपर सक्त से सक्त कार्यवाही की बात पर जोर दिया।
घटना का विवरण (एफआईआर के अनुसार):दिनांक 16/09/2026 को दोपहर करीब 04:30 बजे गणेश चंदा मांगने आए कुछ लोगों ने भारत बैग हाउस के संचालकों से ₹5100 की मांग की। व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा से ₹3100 दिए जाने पर, चंदा मांग रहे असामाजिक तत्वों ने इसे कम बताते हुए बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर ₹5500 देने के बाद भी आशु अग्निहोत्री और उसके साथियों ने व्यापारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। बीच-बचाव करने आए स्टाफ और परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैट बिलासपुर ज़िला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने बताया कल होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस:
इस गंभीर और निंदनीय घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यावसायिक सुरक्षा और अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कल प्रेस क्लब में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CG Chamber of Commerce) और शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।इस प्रेस वार्ता के माध्यम से व्यापारिक संगठन प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखेंगे और भविष्य में इस तरह की गुंडागर्दी व अवैध वसूली को रोकने के और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए अपनी आगामी रणनीति की घोषणा करेंगे साथ ही ।
