थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
- दोनो आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार व एक लोहे का गड़ासा किया गया जप्त।
- दोनो आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत की गई कार्यवाही।
नाम आरोपी –
- 01- राहुल दास मानिकपुरी पिता स्व. ईनम दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
- 02- रुद्र उर्फ बाबू शुक्ला पिता संतोष शुक्ला उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 08 राम मंदिर के पास चकरभाठा जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 15.06.2026 को चकरभाठा क्षेत्र में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास एवं वासु मंगलम के सामने दो बदमाशों द्वारा अपने अपने हाथों में एक धारदार लोहे का तलवार व एक लोहे का गड़ासा लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल उपरोक्त दोनों बदमाशों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार व एक लोहे का गड़ासा जप्त किया गया है। दोनों आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
- 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील –
- सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
