
थाना हिर्रीजिला बिलासपुर>
आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।धारा 316(3),317(4),3(5) बीएनएसघटना स्थल पेण्डीडीह डिपो खदान थाना हिर्री जिला बिलासपुरआरोपी रिजवान खान पिता वसीम खान उम्र 25 साल साकिन खण्डोवा मंदिर के पीछे रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी आशीष केशरी पिता रमेश केसरी उम्र 46 साल साकिन पेण्डा थाना पेण्डा जिला गौपेम छ.ग का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। वर्तमान में एसईसीएल के अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र के कोयला खदान में ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 ईसी 9200 चालक फिरोज अंसारी, सीजी 15 ईसी 7400 चालक निसार असारी सीजी 30 एच 2900 चालक इमरान अंसारी के ट्रेलर में जी-6 (5500 5800) जीसी वी का उच्च गुणवता लोड कराकर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा के लिये भेजा था जो कि रास्ते में पेंड्री डीह के पास आरोपी गगा साहू, रिजवान खान मिले और उक्त ट्रेलर में लोड उच्च गुणवता के कोयले को अग्रवाल के कोलडिपो में ले जाकर उसमे से पांच-पांच टन कोयला डिपो में अनलोड कर वहा से निम्न गुणवत्ता का कोयला 4700 जीसीव्ही का लोड कर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा ले जाकर अनलोड किये। प्राथ्री की रिपोर्ट अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय विलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर मिश्रा थाना प्रभारी हिरी द्वारा टीम तैयार कर आरोपी नरेश कुमार अग्रवाल, वाहन स्वामी गंगा प्रसाद साहू, तथा वाहन चालक फिरोज अंसारी, निसार जसारी इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर दिनांक 25.05.2026 के 14:00 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी रिजवान खान पिता वसीम खान उम्र 25 साल साकिन खण्डोवा मंदिर के पीछे रतनपुर थाना रतनपुर की लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिसे आज दिनांक 30.06.2026 को गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
