
‘ थाना-बिल्हा जिला-बिलासपुरअप.क्र. 338/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट——————————————————♦️
।♦️बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना। ♦️शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।♦️आरोपी भारी मात्रा मे अवैध शराब रखा हुआ था। ♦️देशी प्लेन शराब 97 पाव एवं देशी मसाला शराब 25 पाव की बरामदगी।♦️देशी/मसाला शराब मात्रा 21.960 लीटर कीमती 10260 रूपये की जप्ती।♦️आरोपी को किया गया गिरफ्तार। ♦️आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।♦️नाम आरोपी – महेश कोसले पिता छेदीलाल कोसले उम्र 38 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) ’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 29.06.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि महेश कोसले निवासी भैसबोड का अपने घर मे भारी मात्रा मे अवैध शराब ब्रिकी हेतु रखा हुआ है सूचना पर सिविल टीम द्वारा मौके पर भैसबोड पहुॅचकर महेश कोसले के उपस्थिति मे मकान की तलाशी लेने पर घर अंदर एक सफेद रंग के थैला मे देशी प्लेन 97 नग, काला रंग के पिट्ठू बैग मे 25 नग देशी मसाला शराब, कुल 122 नग देशी/मसाला शराब मात्रा 21.960 लीटर जुमला कीमती 10,260 रूपये जप्त कर आरोपी महेश कोसले को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवशी, 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।
