
अंबिकापुर से बिलासपुर तक विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से करेंगे मुलाकात
परिसीमन कों लेकर बाबा और दुबे के बीच हो सकते है खास चर्चा
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव 23 और 24 अक्टूबर को सरगुजा से बिलासपुर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरा कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को वे अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 24 अक्टूबर को बिलासपुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मस्तूरी क्षेत्र का दौरा करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 24 अक्टूबर की सुबह सिंहदेव बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन से सरगांव के लिए रवाना होंगे। वहां विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद वे साहू समाज, यादव समाज, आदिवासी समाज, मुस्लिम समाज, ब्राह्मण, सतनाम समाज और कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
दौरे के दौरान वे श्री एजाज खान के निवास, मंडी प्रांगण में कार्यकर्ताओं से मुलाकात तथा विमल अग्रवाल, सुरेश केडिया और जोगेंद्र सज्जू के निवास पर भी पहुंचेंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष अजय मनहर और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।
मस्तूरी क्षेत्र में भी करेंगे मुलाकात
कार्यक्रम के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम पूर्व उपमुख्यमंत्री मस्तूरी क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय राहुल राय के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मस्तूरी में नितेश सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी एवं शंकर यादव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यालय में मुलाकात करेंगे। शाम को मस्तूरी में भोला साहू ब्लॉक अध्यक्ष के निवास पर पहुंचने के साथ ही विश्व विख्यात मल्हार स्थित माँ डीन्डेस्वरी देवी के दर्शन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम भी निर्धारित है।
रात्रि में वे मस्तूरी के विधायक निवास पहुंचेंगे। इसके बाद मस्तूरी और जयराम नगर से लगे ग्राम पाराघाट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे के निवास पर विशेष रूप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरणों की जानकारी लेने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी खास चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद वे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।
परिसीमन पर भी हो सकती है विशेष चर्चा
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समुदायों में प्रभाव रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पंडित के नाम से विख्यात संतोष दुबे और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच मस्तूरी के अलावा बिलासपुर जिले में परिसीमन के बाद संभावित नए विधानसभा क्षेत्रों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
राजनीतिक एवं कुछ राजस्व अधिकारियों के अनुसार, परिसीमन के बाद बिलासपुर जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या छह से बढ़कर दस तक हो सकती है। इनमें बिलासपुर ग्रामीण, सकरी, सीपत और रतनपुर जैसे संभावित क्षेत्रों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच आगामी रणनीति पर खास विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।
उक्त जानकारी कांग्रेस पार्टी कि विचार धारा कों शोसल साईट के माध्यम सें जन-जन तक पहुंचाने वाले मस्तूरी के फायर ब्रांड के नाम सें प्रसिद्ध कांग्रेस नेता विनोद सिंह ठाकुर ने दी!
