
नौ दिनों तक देवी स्वरूप में साधना करने वाली बहनों और आयोजन में योगदान देने वाले सेवाधारियों का हुआ अभिनंदन
*राज किशोर नगर, बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ के शिव अनुराग भवन में चैतन्य देवियों एवं निष्काम सेवाधारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 91 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य श्री शरद बल्हाल ने देवियों एवं सेवाधारियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की। कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रेरणा, शास्त्रीय नृत्य, नशामुक्ति संकल्प और महाप्रसाद वितरण भी हुआ।
नौ दिनों तक साधना करने वाली बहनों का सम्मान
नवरात्रि में चैतन्य देवी का स्वरूप धारण करने वाली देवहूति बहन एवं कविता बहन सहित हंसिका (लक्ष्मी), अनन्या नायडू, तृषा नायडू, अनवी, निशु, सृष्टि, निधि, प्रीति, सौम्या, सरला, राधिका, मल्लिका, पायल, अनीता और नेहा को विशेष सौगात प्रदान की गई।
सेवाधारियों के समर्पण को सराहा
आयोजन में सहयोग देने वाले अशोक, रवि, सुनील, विवेक, अमित, राम भजन, गणेश, अमर, विक्रम और राकेश भाई सहित विष्णु बहन, प्रमिला माता, चंपा, विजय लक्ष्मी, स्नेहलता, समीक्षा, नीता बहन तथा विशेष भोग सेवा करने वाली रूपा दीदी का करतल ध्वनि से अभिनंदन किया गया।
मन की शक्ति बढ़ाने के लिए ज्ञान का मनन जरूरी : मंजू दीदी
टिकरापारा एवं राज किशोर नगर सेवाकेंद्रों की प्रभारिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि मन की शक्ति जीवन की महत्वपूर्ण शक्ति है। इसे बढ़ाने के लिए प्रतिदिन ईश्वरीय ज्ञान का मनन-चिंतन और सकारात्मक विचारों का अभ्यास जरूरी है। वाणी को धीमा एवं संयमित रखने तथा अपकार करने वाले के प्रति भी शुभभावना रखकर उपकार करने से जीवन में शांति और दूसरों की दुआएं प्राप्त होती हैं।
शास्त्रीय नृत्य के बाद नशामुक्ति का संकल्प
कुमारी अनन्या नायडू एवं तृषा नायडू ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद एडिशनल कलेक्टर हर्ष पाठक, रेलवे के सीनियर डीएमएम ओम प्रकाश सिंह जी, नटवर भाई सोनछात्रा सहित उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जीवन के श्रेष्ठ संकल्प लिए। महाआरती और रूपा दीदी द्वारा परमात्म भोग एवं महाप्रसाद वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।
