
आदिवासी बाहुल्य गांवों में समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल निरंतर शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित करती रहती है इसी तारतम्य में समीपस्थ ग्राम खरगहना के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में संस्था द्वारा नवरात्र महोत्सव पर पंच प्रतिनिधि विष्णु कैवर्त व संकुल प्रभारी मंजू एक्का तथा संकुल समन्वयक आर डी भास्कर के सानिध्य में शालेय छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप समुचित कपड़े स्वेटर आदि अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया इस कार्यक्रम से उपस्थित विद्यार्थियों के पालक गण व आमंत्रित ग्रामीण बंधु भी लाभान्वित हुए इस अवसर पर प्रेषित अपने संदेश कार्यक्रम संयोजन कर्ता रेखा आहुजा जी ने अपने सहयोगी साथियों यथा विकास सुल्तानिया , अरुण चौधरी, ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , माधव मुजुमदार , सिम्मी अरोरा , रेणु गौतम , नवीन पंजवानी , महेंद्र माखीजा , मनोज सरवानी , विकास घई तथा सुनील तोलानी , दीपिका कृष्णानी , मीना आहुजा , चांदनी तोलानी व राम हिंदुजा के साथ साथ डिवाइन मिलन ग्रुप और संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समस्त दान दाताओं , उपस्थित ग्रामीणों को नव रात्रि के पावन पर्व पर शुभ कामनाएं देते हुए भविष्य में भी यथा सम्भव सहयोग के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करी।प्रेषक सेवा एक नई पहल।
