
विजय की ✒ कलम
?
बिलासपुर :- देश में और सोशल मीडिया मे जो खबरें सबसे ज्यादा वायरल हो रही है वह है अयोध्या का राम मंदिर जो सुर्खियों में बना हुआ है इसलिए नहीं बना है कि लोग ज्यादा चंदा दे रहे हैं भक्त जन दान दे रहे हैं इसलिए भी नहीं पड़ा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं बल्कि इसलिए चर्चा में है कि वहां पर करोड़ों रुपए दान का वहीं के लोगों ने चोरी किया, शुरुआत में कहा गया कि यह झुठी अफवाह है फालतू बातें हैं पर जैसे-जैसे मामला बढ़ता गया दबाव बना तो कमेटी गठित की गई और जब जांच आगे बड़ी तो वहीं के लोग चोर निकले जिनमें कई लोगों को पकड़ा गया है और लाखों रुपए भी बरामद हुए हैं पर अभी भी जो इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड है और जो खिलाड़ी है वह गिरफ्त से बाहर है?
(राम नाम की लूट है लूट सको लूट अंत समय में पछताएगा जब प्राण जाएंगे छूट)
यह बात संतों ने कही थी की लोग भक्ति में ध्यान दें दौलत पर ध्यान मत ज्यादा दे और राम का नाम जपे अंत समय में वही काम आएगा पर कुछ लोगों ने इन बातों को अपने मतलब के लिए उल्टा कर दिया राम नाम की लूट की जगह राम मंदिर में ही दान को लूट लिया ,
वहां की तो चलो अब जांच हो रही है कुछ लोग पकड़ में आ भी गए हैं और बाकी लोग भी आ जाएंगे ,
अब ऐसी एक खबर बिलासपुर में भी लगातार सोशल मीडिया में चल रही है और जिसे हमर संगवारी बार-बार उठा रहा है की बिलासपुर में भी सिंधी समाज का सबसे बड़ा मांगलिक भवन झूलेलाल मंगल धाम बना है वह भी भगवान के नाम पर बना है और वहां पर भी करोड़ों का गड़बड़ घोटाला हो रहा है?
करोड़ों की चोरी हो रही है?
और वहां पर भी यह सब करने वाले वहीं के लोग हैं?
अगर यहां पर भी इमानदारी से एसआईटी गठित करके या कोई जाज समिति गठित करके इसकी जांच की जाए तो सच, सबके सामने आ जाएगा
कि किस तरह भगवान के नाम पर यहाँ पर भी बड़े-बड़े लोगों ने केसे लूट मचा के रखी है ?
और समाज की आंखों में धूल झोंक रहे हैं?
अपनी जेबें भर रहे हैं धंधा कर रहे हैं? बिजनेस कर रहे हैं?
ऐसे सफेद पोश लोगों के चेहरे भी सबके सामने आने चाहिए सच सबको पता चलना चाहिए शासन से प्रशासन से हम यही मांग करते हैं कि यहां पर भी जांच होनी चाहिए ओर सच जनता के सामने लाएं
ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए और ऐसे लुटेरे 420 फर्जी बेईमान चोरों को उनकी असली जगह पहुंचा दिया जाए और उनके चेहरे सबके सामने आए,
दोबारा कोई भी इस तरह की लूट न मचा सके और ऐसे अधर्म के कार्य न कर सके
और सही लोगों के हाथों में इस भवन की बागडोर सौंप दी जाए प्रशासन के मार्गदर्शन सहयोग से इसको सुचारू रूप से चलाया जा सके और जनहित के कार्य हो सके और समाज को इसका फायदा मिल सके इसके लिए आगे कार्य किया जाए,
अब
देखना है कि कब यहां पर भी ऐसी कमेटी ऐसी जांच समिति बैठती है और सच सबके सामने लाती है तब तक लोकतंत्र और सच्चाई के प्रहरियों को ध्यान देना होगा कि वह चोर लोग? कोई भी गड़बड़ी न कर सके? कोई कागज डॉक्यूमेंट को जला ना सके? इस बात का ध्यान देते हुए चौकसी करनी होगी और ईमानदारी से पहरा देना होगा और नजर रखनी होगी
संपादकीय
