
बिलासपुर, 1 जुलाई 2026:कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा आज ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ के गरिमामयी अवसर पर चिकित्सा जगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सकों का विशेष सम्मान किया गया। मानव सेवा और समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने के लिए इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कैट (CAIT) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा,बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष हिरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने संयुक्त रूप से नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों से मुलाकात की पदाधिकारियों ने डॉक्टर आईएमए प्रेसिडेंट डॉ प्रमोद जायसवाल,डॉ श्रीकांत गिरी, डॉ प्रशांत देवेदी ,डॉ अविजित रॉयजायदा, डॉ आरिफ असलम, डॉ मेघा तिवारी, डॉ आशुतोष तिवारी को उनके क्लिनिक व हॉस्पिटल जा कर स्मृति चिह्न भेंट कर उनके समर्पण और सेवा भाव के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने डॉ डे के अवसर पर कहा कि डॉक्टर समाज के वास्तविक रक्षक हैं, जो बिना थके मानवता की सेवा में समर्पित रहते हैं। कोरोना काल से लेकर सामान्य दिनों तक डॉक्टरों का योगदान अद्वितीय रहा है। बिलासपुर व्यापार जगत और कैट टीम हमेशा देश के इन कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्य प्रहरियों का सम्मान करती आई है। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों ने भी कैट बिलासपुर इकाई के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और व्यापारिक संगठन का आभार व्यक्त किया।
