
बिलासपुर :- पूज्य सिंधी सेंट्रल महा पंचायत बिलासपुर छत्तीसगढ़, के उपाध्यक्ष भाई राजेश छुगानी ने अपने जन्म दिवस पर लोगों को प्रेरणा देते हुए मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रेलवे क्षेत्र तरफ भीच्छूक एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया, साथ में पर्यावरण को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण भी किया वैसे समाज सेवा के कार्यों में वह हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं इनके पिताजी स्वर्गीय श्री गोपाल दास छुगानी भी सामाजिक संगठनों से पंचायत में जुड़कर सेवा भावना के साथ कार्य करते रहते थे उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए सेवा के पद पर आगे निरंतर बढ़ रहे हैं और अपने जन्मदिन पर सेवा कार्य करके एक अनूठी मिसाल कायम की है और एक सच्ची मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है राजेश भाई ने हमर संगवारी से चर्चा करते हुए बताया कि यह सब सेवा कार्य व पिताजी के साथ रहकर करते थे और धीरे उनसे सीख लेकर आगे बढ़ते गए और आज भी उनके दिखाएं हुए मार्ग पर चलकर सेवा के कार्य में लगा रहता हूं जो संस्कार मुझे अपने पिता से मिले हैं वह संस्कार में अपने बच्चों को भी देता हूं और उन्हें बताता हूं की सेवा से बड़ा कोई धन नहीं और निशक्तजनों निधन, जरूरतमंदों की सेवा पहले जरूर करेंरात्रि को अपने परिवार के साथ केक काटकर सादगी के साथ अपना जन्म उत्सव मनायादिन भर सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी राजेश ने सभी शुभचिंतकों को जीन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फोन के माध्यम से प्रत्यक्ष मुलाकात करके बधाइयां दी उन सभी का शुक्रिया अदा किया सबका धन्यवाद किया और कहा कि आप सभी का आशीर्वाद प्यार स्नेह यूही बना रहे
