
थाना – तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)अपराध क्रमांक – 155/2026धारा – 318(4), 317(4), 112, 3(5) बीएनएस⸻♦️ पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों के बाद दो अन्य फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार♦️ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जप्त⸻गिरफ्तार आरोपी1. अमीर उर्फ अमीरुद्दीन पिता – वकील अहमद उम्र – 29 वर्ष निवासी – हाउस नं. 36, सतीश किराना दुकान के पास, मौदहापारा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)2. मोहम्मद अल्मास गाजी पिता – मोहम्मद परवेज गाजी उम्र – 24 वर्ष निवासी – जेठा बाड़ी, वृंदावन कॉम्प्लेक्स, मौदहापारा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)⸻जप्त मशरूका* घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन⸻घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 13.05.2026 को थाना तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेट बैंक, व्यापार विहार, बिलासपुर के आसपास एक व्यक्ति बैंक आने-जाने वाले लोगों से उनके बैंक खाते उपलब्ध कराने के एवज में कमीशन देने का प्रलोभन दे रहा है। सूचना से तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पूर्व में इस प्रकरण में दीपेश कुमार गुप्ता, नवनीत मिश्रा, ऋषभ साहू एवं राजा घरानी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान सायबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं लोकेशन विश्लेषण के आधार पर दोनों फरार आरोपियों के रायपुर में होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर पुलिस टीम तत्काल रायपुर रवाना हुई और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कमीशन के आधार पर म्यूल (Mule) बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम के लेन-देन में सहयोग करते थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
