
उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर सैलून का उद्घाटन किया और संस्थान के संचालक राजेश शाह और रोहन शाह एवं पूरी टीम को सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यवसायी।, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि शामिल हुए। आकर्षक सजावट और भव्य आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने सैलून का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, नेल आर्ट, स्पा एवं प्रोफेशनल ब्यूटी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

संचालक। ने बताया कि सैलून में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम उत्पादों और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां सभी आयु वर्ग के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नई शुरुआत की सराहना करते हुए इसे बिलासपुर के ब्यूटी और लाइफस्टाइल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

