
पुण्य दायनी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि पर अन्न जल अर्पण का धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट महत्व है माना जाता है कि इस विशेष दिवस पर किया जाने वाला अन्न जल अर्पण सीधे पितरों को प्राप्त होता है इसी धार्मिक भावना को अंगीकार करते हुए समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर मिशन कोई भी न सोए भूखा द्वारा स्व ओमप्रकाश मातुराम जी की पुण्य स्मृति में उनके वंशज विष्णु अग्रवाल जी के सहयोग सानिध्य से स्थानीय हाई टेक बस स्टैंड पर भोग भंडारे का आयोजन कर आने जाने वाले यात्रियों व स्थानीय भक्त जनों में भोजन प्रसाद व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने इस गरिमामय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , विकास घई , विराज घई , महेंद्र माखीजा , मनोज सरवानी , चंदर मंगतानी , राम हिंदुजा व सेवा एक नई पहल के संयोजक गण माधव मुजुमदार , रेखा आहुजा तथा अग्रवाल समाज के युवा समाज सेवी विष्णु अग्रवाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा रखी।
