
,अखिल भारतीय किसान सभा और किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में 17 जुलाई 2025, सुबह 10 बजे, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर होने वाले विशाल किसान प्रदर्शन का सीटू गौतम बुद्ध नगर कमेटी पूर्ण समर्थन करती है।जैसा कि आप जानते हैं, गौतम बुद्ध नगर के किसानों की जमीन विकास के नाम पर कौड़ियों के दाम ली गई, लेकिन आज तक किसानों को उनके वाजिब हक नहीं मिले। किसान पिछले कई वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं।सीटू जिला कमेटी का मानना है कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि किसान-मजदूर एकता की लड़ाई है। जब जमीन छिनती है तो किसान उजड़ता है और जब फैक्ट्री-कारखानों में शोषण होता है तो मजदूर लुटता है। इसलिए किसान-मजदूर का साथ आना आज वक्त की जरूरत है।किसानों की प्रमुख मांगें जिनका सीटू समर्थन करता है:1. 10% आबादी प्लॉट का हक: सभी प्रभावित किसानों को 10% विकसित भूखंड बिना किसी भेदभाव के दिया जाए। 2. नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करो: 2013 के नए कानून के अनुसार मुआवजा और पुनर्वास की गारंटी की जाए। 3. आबादियों का निस्तारण: गांवों की आबादियों का नियमितीकरण और निस्तारण बिना किसी तोड़फोड़ के किया जाए। 4. सभी लंबित मुद्दों का सम्मानजनक समाधान। सीटू गौतम बुद्ध नगर कमेटी जिले के सभी मजदूरों, औद्योगिक श्रमिकों, निर्माण मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, महिलाओं, नौजवानों से अपील करती है कि 17 जुलाई को बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चलो कार्यक्रम में शामिल होकर किसान आंदोलन को मजबूत करें।यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अधिकारों के दायरे में होगा।किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद!सीटू जिंदाबाद!किसान सभा जिंदाबाद!भवदीय,मुकेश कुमार राघव-अध्यक्ष 9311455728रामस्वारथ- महासचिव9555429548गंगेश्वर दत्त शर्मासचिव, सीटू – गौतम बुद्ध नगर।संपर्क:न- 9811595701
