
।
कोलकाता पुलिस ने कटनी के पूर्व विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों से 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महेंद्र गोयनका पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी हस्ताक्षरों और जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर संजय पाठक के परिवार की कंपनी ‘यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के पैसों की हेराफेरी की और उस पर अवैध रूप से कब्जा जमाने की कोशिश की.।इस जालसाजी में गोयंका की पत्नी मीनू गोयनका और निसर्ग इस्पात कंपनी भी शामिल हैं, जिन पर NCLT ने वित्तीय गबन की टिप्पणियां की हैं। गोयनका की गिरफ्तारी से IAS अधिकारियों के काले धन को सफेद करने और मप्र के बड़े दलालों के सिंडिकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।।
