
बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद
एवं केंद्रीय राज्य मंत्री
आदरणीय श्री तोखन साहू जी
का हृदय से आभार,शुक्रिया जिनके सहयोग से छत्तीसगढ के 978 समाचार पत्रों को ब्लॉक लिस्ट से हटाकर फार्मेलिटी पूरी करने का एक अवसर दिया गया था
विदित हो कि आर.एन.आई.दिल्ली के द्वारा छत्तीसगढ के 978 समाचार पत्रों को ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया गया था,इस संदर्भ में मैंने 10 जून एवं 5 जुलाई को श्री तोखन भैया को ज्ञापन दिया था,जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आदरणीय श्री अश्विन वैष्णव जी सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर ब्लॉक लिस्ट से हटाने हेतु अधिकारियों को निर्देश देने हेतु पत्र लिखा,जिस पर श्री अश्विन वैष्णव जी के निर्देश से सभी को ब्लॉक लिस्ट से हटा दिया गया है
हम सभी आदरणीय श्री अश्विन वैष्णव जी एवं हमारे संवेदनशील लोकप्रिय सांसद तोखन भैया का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं,जिनके प्रयासों से हम सभी की एक बहुत बड़ी समस्या से हमें राहत मिली है
आशा है आगे भी इसी तरह आपका स्नेह और सहयोग सदैव हमें मिलता रहेगा.
आभार सहित
आपका ही
राजकुमार कलवानी
संपादक,जनसंदेश प्रेस,बिलासपुर
प्रदेश अध्यक्ष
इंडियन नेशनल स्माॅल न्यूज पेपर्स एलायंस फोरम “इंसाफ” छत्तीसगढ इकाई
