
बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी, बलराम टॉकीज रोड स्थित पारवानी परिवार के सामने एवं उत्सव स्टूडियो के सामने सड़क पर बड़ा गड्ढा बनना शुरू हो गया है। लगातार सड़क धंसने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के कारण गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है। यदि समय रहते नगर निगम द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस स्थान का तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराई जाए तथा आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।— सिंधु जनजागरण
