
बिलासपुर, 21 जुलाई 2026।लायंस क्लब विमेन बिलासपुर का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में बस स्टैंड स्थित होटल में संपन्न हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन रिजवाना हुसैन, सचिव लायन डॉ. कविता पुजारा तथा कोषाध्यक्ष लायन मोनिका कोहले ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों को शपथ अधिकारी लायन शैलेश बाजपेई जी ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पी डी जी लायन प्रीतिपाल बाली जी रीजन चेयरमैन लायन शैलेश बाजपेयी एवं जोन चेयरमैन डॉ. हर्ष पांडेय की विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।समारोह में डिस्ट्रिक्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी GMT लायन चंदा बंसल, LCIF लायन दिनेश अग्रवाल, GLT लायन फरहीन चिश्ती, लायन नितिन सलूजा तथा लायन इंदिरा त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लायन सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर लायंस क्लब विमेन बिलासपुर के नवसदस्यों । ज्योति चांदनी, प्रमिला रहालकर, वीना सिंह,डॉ। कृष्णा मितल,डॉ।किरण नहेल, डॉ सीमा मिश्रा जीको भी क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में क्लब द्वारा प्लांटेशन ड्राइव के अंतर्गत उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों को पौधे भेंट कर उनका सम्मान किया गया। क्लब ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।समारोह सौहार्द, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने क्लब की आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लायन नीरज अग्रवाल जी ने किया.
