
मैकल पर्वत श्रेणी के आंगन से निकली अतः सलिला मां अरपा के तट पर बसे आदिवासी ग्राम *बड़े बरर* के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवा एक नई पहल द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें आमंत्रित अतिथि गण संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी , सेवा निवृत शिक्षक ईश्वर भारती , एडवोकेट मनीष अग्रवाल , सामाजिक कार्यकर्ता रजनी मलघानी व युवा सी ए मिशु चांदवानी ने होनहार मेधावी छात्र छात्राओं का मैडल पहना और उनके अभिभावक माता पिता को सम्मान चिन्ह दे सम्मानित किया ,,,,,, इस क्रम में विगत वर्ष 10 वीं क्लास में 92 प्रतिशत अंक पाने वाली होनहार बालिका चंद्रकांती पटेल जो पांच किलोमीटर दूर से पैदल चलकर विद्यालय अध्ययन के लिए आती थी उन्हें आने जाने के लिए एक स्मार्ट साइकल देकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया इसी तारतम्य में शहर के यशस्वी दान दाताओं यथा आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ साधक इंदर गुरबानी , संदीप बल्लाल प्रियंका सिन्हा , दीपिका , रितु साहू , आकाश वाणी बिलासपुर में कार्यरत महावीर जी व बड़ौदा से मुकेश शाह के साथ साथ डिवाइन ग्रुप से प्राप्त सामग्री जैसे आंगन बाड़ी के बच्चों के बैठने हेतु दरिया व खिलौने , चॉकलेट बिस्किट , प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए स्कूल बैग व उपयुक्त स्टेशनरी तथा खेलकूद सामग्री , उपस्थित माताओं के लिए चरण पादुकाएं , बरसाती मन कपड़ तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में मल्टी परपस पर्स प्रदाय किए गए ,,,,,,, इस वृहद कार्यक्रम की संयोजिका रेखा आहुजा जी ने उपस्थित विद्यालयीन छात्र छात्राओं , शिक्षक बंधुओं और ग्रामीणों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि हमारी संस्था सेवा एक नई पहल सदैव यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि कोई भी छात्र या छात्रा अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न होने पाए और विगत वर्षों से संस्था अपने उद्देश्य में निरंतर सफलता भी प्राप्त कर रही है ,,,,, कार्यक्रम का समापन करते हुए उत्कृष्ट शिक्षक नारायण नायक ने संस्था के सभी सदस्यों विशेषतः संयोजिका रेखा आहुजा तथा विद्यालय शिक्षिका प्रियंका केशरवानी प्रधान पाठक श्री ध्रुव सर , पंचायत प्रतिनिधि ,स्वयं सहायता समूह के सदस्य, एवम् ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
