
बिलासपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चले छात्र आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने पर बिलासपुर में छात्रों और युवा संगठनों ने विजय रैली निकालकर अपनी खुशी जताई। रैली के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह आंदोलन केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की लड़ाई है।रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां छात्रों ने “जय भीम”, “एनटीए रद्द करो” और “छात्र एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया तथा कई छात्रों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने सभी मामलों को वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की।प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की पहली बड़ी सफलता है, लेकिन जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान छात्र नेता प्रियंका शुक्ला और छात्र सूरज साहू ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि छात्र एकता की ताकत ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। उन्होंने देशभर के छात्रों से आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की।शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन अब नए चरण में पहुंच गया है। ऐसे में सभी की न�
