
कुल देवी हिंगलाज माता की जय
सिवनी (मध्य प्रदेश)। भगवान श्री झूलेलाल जी के मंदिर में हिंगलाज माता के छायचित्र वितरण किया गया मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज की कुलदेवी माता हिंगलाज के पवित्र छायाचित्र श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।यह पुनीत सेवा कार्य संत, भाई साहब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार महंत सद्गुरु अनंतपुरी गोस्वामी जी के द्वारा पूरे देश में सिंधी समाज की कुलदेवी माता हिंगलाज के छायाचित्र निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। जिस भी शहर में श्रद्धालुओं द्वारा मांग की जाती है, वहां बड़ी संख्या में छायाचित्र निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।इस अभियान का उद्देश्य सिंधी समाज की नई पीढ़ी को अपनी कुलदेवी, हिंगलाज माता ओरइष्ट देव, भगवान भोलेनाथ है और सनातन संस्कृति से परिचित कराना है। समाज के अनेक लोगों,को विशेषकर बच्चों और युवाओं को अपनी कुलदेवी के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पिछले दो वर्षों में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों में हजारों की संख्या में माता हिंगलाज के छायाचित्र वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सिवनी (मध्य प्रदेश) में भी लगभग 200 छायाचित्र श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।समाजजनों ने इस प्रेरणादायी सेवा कार्य के लिए महंत सद्गुरु अनंतपुरी गोस्वामी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म एवं सिंधी समाज की धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उनका प्रयास अत्यंत सराहनीय है। साथ ही सिवनी में इस अभियान को सफल बनाने वाले सभी सेवादारों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।हमर संगवारी परिवार की ओर से इस पुनीत एवं जनजागरण अभियान के लिए सभी आयोजकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
