15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की परेड में भी गवाह बनेगी छत्तीसगढ़ की टीमबिलासपुर/लोरमी:राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक देश के सबसे बड़े भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की दमदार उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है।हाल ही में लोरमी में आयोजित एक अत्यंत आत्मीय भेंट वार्ता के दौरान कैट जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह ने लोरमी डीसीडीए (DCDA) टीम के सभी सदस्यों का ‘डेलीगेट रजिस्ट्रेशन’ (Delegate Registration) कराया।
इस दौरान लोरमी डीसीडीए की टीम ने अध्यक्ष हीरानन्द जयसिंह के दुकान पहुँच हीरानंद जयसिंह एवं कैट के कोषाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्कार किया।
कैट जिला अध्यक्ष हीरानन्द जयसिंह ने बढ़ाया व्यापारियों का उत्साह:
मुलाकात के दौरान कैट जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह ने व्यापारियों से बातचित करते हुए कहा कि दिल्ली का यह व्यापार महोत्सव स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने का एक सुनहरा अवसर है। उनकी इस विशेष पहल और मार्गदर्शन से लोरमी के व्यापारी वर्ग में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री जयसिंह की अगुवाई में लोरमी डीसीडीए की विशेष टीम 13 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी और इस महा-महोत्सव का हिस्सा बनेगी।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के इन गौरवशाली व्यापारियों के लिए एक और गर्व का क्षण होगा, जब यह पूरी टीम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित होने वाली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की मुख्य परेड में भी शामिल होगी।गरिमापूर्ण बैठक में ये रहे उपस्थित:इस बेहद आत्मीय और महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से लोरमी डीसीडीए के अध्यक्ष श्री अशोक छाबड़ा, सचिव श्री राजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष श्री अवधेश सिंह एवं सक्रिय सदस्य श्री मनीष कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यवसायी उपस्थित रहे। सभी ने कैट जिला अध्यक्ष श्री हीरानन्द जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल का इस मार्गदर्शक पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
