बिलासपुर। देश की आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिंधी युवक समिति द्वारा संचालित सिंधु विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति में स्कूली बच्चों के साथ युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी ,सिंधु विद्या मंदिर के अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी रवि बजाज, मनोज सरवानी, संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वजारोहण कर किया गया। समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सिंधु विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित सभी जनों ने हर्षध्वनि के साथ तालियां बजाकर सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं उपस्थित जनों को मिठाइयां वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में सिंधु विद्या मंदिर की प्राचार्या श्रीमती जया पृथ्वानी जी सहित समस्त शिक्षिकाएं, समिति के सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
