बिलासपुर। जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संत बाबा हरदास राम सेवा मंडल, गोदड़ी धाम, सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर ने 11 वर्षीय रौनक बजाज के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए ₹37,500 की सहयोग राशि प्रदान की।
रौनक के उपचार में सहयोग के उद्देश्य से संस्था के सेवकों द्वारा दी गई यह राशि मानवता, सेवा और संवेदना की भावना का उदाहरण है। इस सहयोग से रौनक के परिवार को उपचार के दौरान आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सिंधु सेवा मंडली, बिलासपुर एवं रौनक बजाज के परिवार ने संत बाबा हरदास राम सेवा मंडल, गोदड़ी धाम के सभी सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि जरूरत के समय मिला यह सहयोग उनके लिए आशा और विश्वास का महत्वपूर्ण आधार है।
सिंधु सेवा मंडली ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए किया गया प्रत्येक छोटा-बड़ा सहयोग किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। संस्था ने सेवा मंडल के इस सहयोग के लिए साधुवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
